शांतिपूर्ण माहौल में पूजा मनाने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल में पूजा मनाने का निर्णय

शांतिपूर्ण माहौल में पूजा मनाने का निर्णय

विज्ञापन

कुड़ू़ कुड़ू में दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में सीओ संतोष उरांव की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. इसमें सभी पूजा पंडालों के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद थे. पूजा आयोजन समितियों ने प्रखंड तथा पुलिस प्रशासन को नवरात्र के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों की जानकारी दी. बताया गया कि प्रतिमा विसर्जन तीन अक्बतूर को किया जायेगा और विजयादशमी के दिन विभिन्न स्थानों पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा. केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति दुर्गाबाड़ी के सौ वर्ष पूर्ण होने पर भगवती जागरण का आयोजन भी किया जायेगा. पुजा पंडालों ने प्रशासन से साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा इंतजाम और संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी की मांग रखी. जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी ने साफ-सफाई सुनिश्चित न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी और कहा कि राजस्व वसूली नहीं होने दी जायेगी. सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि सुरक्षा कड़े होंगे, संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी रहेगी, सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाश्गीे और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी, सीओ संतोष उरांव, थाना प्रभारी मनोज कुमार, मुखिया दिलीप उरांव, ललिता उरांव, द्रोपदी देवी, चेमनी टोप्पो, अवधेश उरांव, संजय कुमार तिलका, गोल्डेन प्रसाद, ब्रजेश कुमार, सुरेंद्र यादव, परमेश्वर महतो, कुलदीप उरांव, विपिन कुमार, विनय कुमार, थाना के सुनील कुमार सिन्हा, सुकू सोरेन, मनोज कुमार, ओमप्रकाश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola