नामांकन के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब, अध्यक्ष पद के लिए छह ने भरा पर्चा
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 04 Feb 2026 9:36 PM
नामांकन के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब, अध्यक्ष पद के लिए छह ने भरा पर्चा
लोहरदगा़ नगर निकाय आम निर्वाचन के तहत नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी. अध्यक्ष पद के लिए अंतिम दिन छह उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये. इनमें विलियम कुजूर, राजेंद्र लोहरा, रामलाल उरांव, आरती कुमारी, लक्ष्मी नारायण भगत और विशाल डुंगडुंग के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही अध्यक्ष पद की चुनावी तस्वीर अब स्पष्ट होने लगी है. वार्ड पार्षदों के लिए दिग्गजों ने ठोंकी ताल : अध्यक्ष के अलावा विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए भी काफी संख्या में नामांकन हुए. प्रमुख उम्मीदवारों में वार्ड एक से तबस्सुम नाज, वार्ड दाे से साफिया शबनम, वार्ड तीन से चंदा देवी और वार्ड चार से सरस्वती देवी व सिंधु देवी शामिल हैं. वार्ड पांच से राजकमल फ्रेडी एक्का व प्रवीण लकड़ा, वार्ड छह से मनोज सोन तिर्की, वार्ड सात से सरिता गुप्ता, सुमन कुमारी व शीला देवी ने पर्चा भरा. वहीं, वार्ड आठ से अहमद अली, प्रसाद राम, अभिषेक वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता व अविनाश कौर, वार्ड नौ से मो परवेज खां, शंकर कुमार भगत, वार्ड 10 से सुलताना खातून, वार्ड 11 से जफर इकबाल, दाऊद हसन, वार्ड 12 से रउफ अंसारी, अब्दुल कादिर अली, वार्ड 13 से मीर आरिफ, वार्ड 14 से तहेरा तबस्सुम एवं मो मोकिम खां, वार्ड 15 से मुन्नी मिंज एवं नीलम कुमारी मिंज, वार्ड 16 से अमर कुमार, संतोष कुमार यादव एवं अभय वर्मा, वार्ड 17 से शिवांजलि मिश्रा, वार्ड 18 से रितेंद्र कुमार महतो, वार्ड 19 से गीता देवी, प्रदीप कुमार, वार्ड 20 से पवन कुमार तिर्की, तारामनी भगत, वार्ड 21 से शीला देवी, मंजू उरांव, वार्ड 22 से सुनीता बाड़ा, वार्ड 23 से बेबी कुमारी, विनोद राम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










