सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत

Updated at : 28 Feb 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत

लोकसभा सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक समाहरणालय कक्ष में हुई.

विज्ञापन

सांसद सुखदेव भगत ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर पदाधिकारियों को दिए निर्देश कहा

आवश्यक स्थानों पर रम्बल स्ट्रिप लगाया जाए, खराब सड़कों की हो मरम्मत

यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करें

फोटो बैठक करते सांसद सुखदेव भगत

लोहरदगा : लोकसभा सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक समाहरणालय कक्ष में हुई. बैठक में सदस्यों व पदाधिकारियों की ओर से विभिन्न प्रस्ताव आये, जिसके अनुपालन का निर्देश माननीय सांसद द्वारा दिया गया. बैठक में सांसद ने लोहरदगा जिला में आये दिन हो रही सड़क दुर्घटना, शहरी क्षेत्र में सड़कों पर अतिक्रमण, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना में की जा रही कार्रवाई आदि बिंदुओं की समीक्षा की. शहर के पतराटोली में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटना पर वहां स्पीड ब्रेकर, साईनेज लगाये जाने के निदेश कार्यपालक अभियंता एनएच को दिये गये. जिस क्षेत्र में अंधेरा है वहां स्ट्रीट लाइट लगवाने का निर्देश विद्युत प्रमंडल लोहरदगा को दिया गया. स्कूलों व कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए वहां नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने का निर्देश शिक्षा विभाग को दिया गया. बाजार में भी माइकिंग करा कर बच्चों के अभिभावकों केा जागरूक किया जाय ताकि बच्चे मोटरसाइकिल पढ़ाई करने स्कूल नहीं आएं.

सांसद ने जिला में भू-अर्जन के कार्य व रैयतों को भुगतान की प्रक्रिया को धीमा बताते हुए कहा कि इसमें तेजी लाने की आवश्यकता है. जिला में नव वर्ष मेला व पर्व-त्योहार के मौके पर सड़क दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं, इसमें कमी लाने के लिए आवश्यक प्रयास किये जायें. सड़क दुर्घटना में घायलों का इलाज तुरंत हो, इसमें स्वास्थ्य विभाग सजग रहे. जिला में जल्द कार्डिया एंबुलेंस की व्यवस्था की जायेगी जिसमें घायल को अस्पताल तक गोल्डेन टाईम में पहुंचाने के लिए सभी व्यवस्थाएं मौजूद रहेंगी.

मोटर वाहन निरीक्षक को वाहनों का फिटनेस संबंधी जांच करने और वाहन चालकों को मोटरयान अधिनियम अंतर्गत नियमों का पालन कराने का निर्देश दिया गया. हिंडाल्को प्रबंधन को बॉक्साइट ट्रक चालकों द्वारा भी उक्त अधिनियम का पालन कराने का निर्देश दिया गया. नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि शहर के चौक-चौराहों में अवैध रूप से पार्किंग करने वाले, शहरी क्षेत्र में पथों व फुटपाथों पर सब्जी विक्रय करनेवालों को नोटिस देकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करायें. मैना बगीचा में चिन्हित स्थान पर ही सब्जी विक्रेता सब्जी बिक्री करें और मैना बगीचा क्षेत्र में बड़ी गाड़ियों की इंट्री नहीं हो. महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, जो खराब हैं, उन्हें ठीक कराया जाए ताकि सड़क दुर्घटना की स्थिति में वाहन को चिन्हित किया जा सके. पुलिस विभाग शराब पीकर वाहन चलानेवाले वाहन चालकों की जांच करे और आवश्यक कार्रवाई करे. ट्रेन के समय ऑटो चालकों द्वारा काफी तेज गति से ऑटो का चालन होता है. बॉक्साईट चालकों द्वारा तेज गति से वाहन चालन होता है जिसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है. शहर में ट्रैफिक थाना के लिए पुलिस अधीक्षक को मुख्यालय स्तर पर आवश्यक पत्राचार करने का निर्देश दिया गया. हिंडाल्को प्रबंधन को मैना बगीचा में भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक बैरिकेटिंग उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

सांसद ने जोगना और कंडरा पुल के पास डस्ट से हो रही गंदगी का निवारण करने के लिए पानी का छिड़काव कराने का निर्देश एनएच कार्यपालक अभियंता को दिया गया. अजय उद्यान के पास एनएच पर बने गड्ढे को भरे जाने का निर्देश दिया गया. बै

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola