माध्यमिक और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का बढ़ायें मनोबल

Updated:
विज्ञापन

माध्यमिक और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का बढ़ायें मनोबल

विज्ञापन

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में 22वें ””””पंचाइत कर गोइठ”””” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान डीसी ने जिले के सभी मुखियाओं से अपील की कि वे आगामी मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ायें. उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर बच्चों को मानसिक संबल देना समाज और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है. एकलव्य विद्यालयों में नामांकन के लिए 10 तक करें आवेदन : उपायुक्त ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की कक्षा-6 में नामांकन को लेकर विज्ञापन जारी कर दिया गया है. प्रत्येक विद्यालय में बालक-बालिकाओं के लिए 30-30 सीटें उपलब्ध हैं. वर्तमान में कक्षा-5 में पढ़ रहे इच्छुक विद्यार्थी 10 फरवरी तक जिला कल्याण कार्यालय में डाक के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं. प्रवेश परीक्षा आठ मार्च को निर्धारित है. धान अधिप्राप्ति, किसानों को मिले 5.5 करोड़ रुपये : किसानों के मुद्दे पर डीसी ने जानकारी दी कि लैंपस व एफपीओ के माध्यम से धान बेचने वाले किसानों को अब तक 5.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. जिले में अब तक 45 हजार क्विंटल धान की खरीदारी हुई है. उन्होंने बताया कि सरकार 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद रही है. शेष किसान मोबाइल या प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से निबंधन कराकर अपना धान बेच सकते हैं. इस दौरान राष्ट्रीय मतदाता दिवस, फाइलेरिया उन्मूलन, मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से जल सेवा अभियान आदि की जानकारी दी गयी. श्रद्धांजलि और अन्य अभियान : डीसी ने पंडरा पंचायत के दिवंगत मुखिया अमरनाथ राम के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. कार्यक्रम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस, फाइलेरिया उन्मूलन और ””””जल सेवा अभियान”””” की भी समीक्षा की गयी. मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, डीपीआरओ अंजना दास सहित कई अधिकारी, मुखिया, पंचायत सचिव आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola