ePaper

अंतिम व्यक्ति का उत्थान भाजपा का लक्ष्य : अमित सिंह

Updated at : 15 Sep 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
अंतिम व्यक्ति का उत्थान भाजपा का लक्ष्य : अमित सिंह

अंतिम व्यक्ति का उत्थान भाजपा का लक्ष्य : अमित सिंह

विज्ञापन

लोहरदगा़ भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई़ इसमें मुख्य रूप से भाजपा युवा के पूर्व अध्यक्ष सह पाकुड़ जिला प्रभारी अमित सिंह उपस्थित थे. मौके में अमित सिंह ने मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के संयोजक सह संयोजक को आगामी कार्यक्रम पंडित दीनदयाल की जयंती के लिए निर्देश देते हुए कहा की भाजपा कार्यकर्ता हर परिस्थिति में कार्य करना जानते हैं और हमेशा चुनावी प्रक्रिया के लिए तैयार रहते हैं और भाजपा एक ही लक्ष्य के साथ कार्य करती है वो है अंतिम व्यक्ति तक का विकास़ उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ से कहा कि पंडित दीनदयाल की जयंती बूथों तक मनाने का कार्य करें ताकि भाजपा आने वाले समय में और भी सशक्त और मजबूती के साथ आम जनता की आवाज बन कर सामने आये. मौके पर जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा की भ्रष्टाचार, कुशासन, अत्याचार और वंशवाद के अंत का संकल्प लेकर सेवा, सुशासन और विकास को अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले भाजपा कार्यकर्ता सदैव बूथों में कार्य करते रहते हैं साथ ही साथ प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के माध्यम से रक्तदान, स्वछता, विचार गोष्ठी एवं स्वास्थ जांच शिविर मंडल स्तर पर लगायी जायेगी. मौके पर नवीन टिंकू, अनिल उरांव, मिथुन तमेड़ा, धीरज प्रसाद, विवेक चौहान, सचिन सिंघानिया, राजकुमार मुंडा, रामखेलावन राम, चंद्रशेखर साहू, अशोक कांस्याकार, दिनेश साहू, दशरथ साहू, प्रकाश सिंह, हरिनारायण महतो, बिनू राम, अशोक उरांव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola