ePaper

भाजपा ने नगर परिषद में किया आक्रोश प्रदर्शन

Updated at : 12 Sep 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने नगर परिषद में किया आक्रोश प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा एक दिवसीय आक्रोश एवं धरना प्रदर्शन किया गया .जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने की.

विज्ञापन

गलत के विरुद्ध आवाज उठाने पर हत्या कर दी जाती है फोटो प्रदर्शन करते भाजपाई लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा एक दिवसीय आक्रोश एवं धरना प्रदर्शन किया गया .जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने की. उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में गिरती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, अतिक्रमण, नाली सफाई, पेयजल, योजनाओं की विफलता एवं सामाजिक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत लोगों को परेशान करने की मंशा को लेकर नगर पालिका में अड्डा जमाये हुए बैठे है. कहा कि जो भी व्यक्ति खनिज माफियाओं और भ्रष्टाचारिर्यों के खिलाफ आवाज उठाता है उसकी राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उसकी हत्या कर दी जा रही है. स्वर्गीय सूर्य हांसदा का फर्जी मुठभेड़ इसका बहुत ही बड़ा उदाहरण है. जिला उपाध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि सूर्य हांसदा एक राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता थे और 300 से अधिक गरीब बेसहारा बच्चों को पढ़ाते थे और उनके आवास भोजन की व्यवस्था करते थे. लेकिन खनिजों की लूट का विरोध करने की वजह से उनकी षड्यंत्र के तहत उनकी हत्या कर दी गयी. चंदन गोयल ने कहा कि आज जिस तरह से सूर्य हांसदा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई तो उनकी हत्या कर दी गई. आज जो कोई झारखंड सरकार के खिलाफ आवाज उठायेगा, क्या झारखंड सरकार सबकी हत्या कर देगी. जनता डरने वाली अब नहीं है. कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के शासनकाल में राज्य में मेडिकल, कॉलेज, कैंसर हॉस्पिटल, और एम्स जैसे अस्पताल का निर्माण हुआ, लेकिन कहीं खेतिहर जमीन नहीं ली गयी. वहीं दूसरी ओर गठबंधन सरकार रिम्स 2 के नाम पर कमीशन खोरी के चलते खेतिहर जमीन को ले रही है. नगर उपाध्यक्ष अशोक कांस्यकार ने कहा कि झारखंड सरकार की मनसा आम जनता के खिलाफ है और जनता समझ चुकी है, आने वाले दिन में भारतीय जनता पार्टी झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकेगी. आक्रोश रैली धरना के तत्पश्चात राज्यपाल के नाम कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. मंच संचालन लोहरदगा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान ने किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार टिंकू, जिला मंत्री जगनंदन पौरानीक,मिथुन तमेडा, विमल कांत सिंह,नगर महामंत्री सरस्वती देवी, चंदन गोप, राज साहू, सनी साहू, हसमुख रंजन, प्रद्युमन पाठक, मनोज कुमार, तपेश्वर, कामेश्वर सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola