भंडरा ठाकुर बाड़ी में आठ मई से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा, तैयारियां शुरू

Updated:
विज्ञापन
भंडरा ठाकुर बाड़ी में आठ मई से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा, तैयारियां शुरू

भंडरा ठाकुर बाड़ी में आठ मई से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा, तैयारियां शुरू

विज्ञापन

भंडरा़ लोहरदगा जिले के भंडरा गांव में मई माह में भक्ति और आध्यात्म की बयार बहेगी. ठाकुर बाड़ी परिसर में राधारानी एवं ठाकुर जगन्नाथ महाप्रभु की कृपा से आगामी आठ मई से 14 मई तक श्री भागवत प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस सात दिवसीय अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. कलश यात्रा के साथ शुरू होगा यज्ञ : यज्ञ का शुभारंभ आठ मई को भव्य जलयात्रा और मूर्ति स्थापना के साथ होगा. नौ मई को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश व जलाधिवास. 10-11 मई को होम, अन्नाधिवास, फलाधिवास और धूमधाम से नगर भ्रमण. 12 को महायज्ञ एवं राजोपचार विधि. 13 को प्राण प्रतिष्ठा, महापूर्णाहुति व उत्तर पूजन तथा 14 को भागवत दर्शन, महाभंडारा व विदाई समारोह होगा. गौरव कृष्णजी महाराज करेंगे कथा वाचन : प्रतिदिन सुबह 6 बजे से पूजन व यज्ञादि कार्यक्रम होंगे. वहीं, शाम 6 बजे से प्रख्यात कथावाचक श्री गौरव कृष्णजी महाराज द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जायेगा. यज्ञ का संचालन आचार्य रमाकांत शास्त्रीजी के नेतृत्व में होगा. लोगों से शामिल होने की अपील : आयोजक राधा मोहन शर्मा, पुरोहित परिवार एवं समस्त भंडरा ग्रामवासियों ने क्षेत्र की धर्मानुरागी जनता, माताओं और बहनों से सपरिवार शामिल होकर पुण्य का लाभ उठाने की अपील की है. राधा मोहन शर्मा ने कहा कि इस ज्ञान यज्ञ से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक चेतना का संचार होगा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola