जयनाथपुर में पागल कुत्ते का आतंक

Updated:
विज्ञापन
जयनाथपुर में पागल कुत्ते का आतंक

जयनाथपुर में पागल कुत्ते का आतंक

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिले के जयनाथपुर क्षेत्र में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है. कुत्ते के हमले से एक दर्जन से अधिक लोग तथा आधा दर्जन बकरियां घायल हो गयी है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घायलों को कुत्ते ने अचानक दौड़ाकर काट लिया. जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आयी है. घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायलों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एंटी रेबीज इंजेक्शन दिया गया. घायलों में सोनामणि कुमारी, चाकू लोहरा सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं. वहीं, बकरियों के घायल होने से पशुपालकों को भी नुकसान उठाना पड़ा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पागल कुत्ते को पकड़ने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola