48 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन
48 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

48 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन

लोहरदगा. जिला सेवा भारती के द्वारा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया. शिविर में कुल 48 लोगों ने अपने स्वास्थ्य से संबंधित जांच कराकर लाभ प्राप्त किया; शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बी.पी., वजन, हार्टबीट एवं ऑक्सीजन लेवल जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निशुल्क की गई. मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक सराफ ने कहा कि सेवा भारती की यह पहल खासकर उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक अभाव के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते है. हम सभी का एक ही उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद तक सेवा पहुँचाना है, इसी सोच के साथ हर रविवार को यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है जिससे कि लोग समय रहते अपनी बीमारियों की पहचान कर सही उपचार करा सकें, उन्होंने यह भी बताया कि गुस्सा, चिड़चिड़ापन एवं नकारात्मक सोच तनाव और बीमारियों को जन्म देती है. दंत चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि दांत शरीर का मुख्य अंग हैं, इस पर लापरवाही न बरतें. किसी भी चीज को खाने के बाद मुंह को साफ अवश्य करें एवं नियमित रूप से सुबह एवं रात को सोने से पूर्व अवश्य ब्रश करें, और उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटी से छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर से परामर्श लें. सचिव संजय चौधरी एवं मुकेश गुप्ता ने कहा कि यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर प्रत्येक रविवार को सुबह एक घंटे के लिए लगाया जाता है, जिसमें लोग अपनी बीमारियों की जांच कराते हुए डॉक्टर के परामर्श से स्वस्थ हो रहे हैं. शिविर में जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, दंत चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार, सचिव संजय चौधरी, मुकेश कुमार गुप्ता, आशीष अग्रवाल, अतुल सर्राफ, अंजलि सर्राफ, प्रियांशु कुमार, दिव्या कुमारी, कमान सिंह गवर्नग, चांदनी देवी, कौशल देवी, जुगल किशोर प्रजापति, अफरोज आलम, कृष्णा प्रसाद, मोहम्मद सुफियान, हरि उरांव, रामजी प्रसाद, दिलीप कुमार कास्यंकार, प्रकाश गुप्ता, काव्य गोयल, जानवी कुमारी, आराध्य मित्तल, मान्या गुप्ता, ओमप्रकाश कास्यंकार, रवि कुमार, किशोर अग्रवाल, मौसमी भादुड़ी, कविंद्र नाथ भादुड़ी, सच्चिदानंद अग्रवाल, रमेश शर्मा, सुप्रिया देवी, तपेश्वर अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, उदय कसेरा, विक्की राम, नीलम खत्री, रानी वर्मा, निशा वर्मा, राम प्रसाद कसेरा, निशा देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola