अनियंत्रित होकर खेत में गिरी बाइक, युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर खेत में गिरी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन

लोहरदगा. भंडरा थाना क्षेत्र के चट्टी ब्राह्मणडीहा में बाइक के अनियंत्रित होकर खेत में गिर जाने से 19 वर्षीय युवक अमर लोहरा की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, चरिमा पतरा टोली निवासी गंदुर लोहार का पुत्र अमर लोहरा दवा लेने भंडरा चट्टी आया था. लौटने के दौरान बाइक हादसे का शिकार हो गयी. बाइक पर सवार दो अन्य युवक, बादल उरांव और बजरंग सिंह इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गये, इन्हें हल्की चोट आयी है. सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के परिवार में बीते एक वर्ष के भीतर यह तीसरी मौत है़ घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौके पर एएसआइ रामदेव मोची ने लोगों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की. उन्होंने कहा कि हेलमेट सिर की रक्षा कर जान बचा सकता है. संगठन की मजबूती और नगर पालिका चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन लोहरदगा. जिला कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की उच्चस्तरीय बैठक रविवार को कुड़ू वन विभाग के विश्रामालय में हुई. बैठक में मुख्य रूप से विधायक डॉ रामेश्वर उरांव उपस्थित थे. इस दौरान आगामी नगर पालिका चुनाव, पार्टी की एकजुटता और संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने जैसे अहम विषयों पर गंभीर चर्चा की गयी. डॉ उरांव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का निर्देश दिया. इस दौरान कई नेताओं ने अपने सुझाव साझा किये. बैठक में जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, जिप सदस्य रीना कुमारी, संदीप गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष सीमा परवीन युवा प्रदेश महासचिव विशाल डूंगडुंग, नगर अध्यक्ष आरिफ हुसैन, एससी जिला अध्यक्ष संजय नायक, ओबीसी जिला अध्यक्ष जयनाथ साहू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola