ePaper

बड़ी गाड़ियों का परिचालन नहीं होने दिया जायेगा

Updated at : 02 May 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
बड़ी गाड़ियों का परिचालन नहीं होने दिया जायेगा

पतरा टोली बिजली ऑफिस के समीप लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक हुई.

विज्ञापन

लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के पतरा टोली बिजली ऑफिस के समीप लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन, झारखंड पठारी चंदवा बॉक्साइट ट्रक ओनर एसोसिएशन एवं झारखंड ट्रक ओनर एसोसिएशन, बिमरला की एक संयुक्त बैठक. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि एक बाहर की कंपनी एनएसएफएस जो आंध्र प्रदेश से आकर यहां पर बिना एसोसिएशन से संपर्क किए या एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से बिना संपर्क किये बड़ी गाड़ियों का परिचालन बाक्साइट में कर रही है.जिसका कड़ा विरोध किया गया. कहा गया कि अगर कंपनी बड़ी गाड़ियों का परिचालन बंद नहीं करती है और हिंडाल्को के बराबर भाड़ा नहीं देती है तो यहां से एक ढेला भी बॉक्साइट बाहर नहीं भेजने दिया जायेगा. एसोसिएशन ने वैसे लोगों को भी चेतावनी दी, जो बाहर की कंपनी के आड़ में अपना स्वार्थ ढूंढ रहे हैं. दूसरी ओर एसोसिएशन ने तय किया है की हिंडालको कंपनी जिसको नया भाड़ा 1 अप्रैल तक तय कर लेना था लेकिन आज तक नया भाड़ा तय नहीं किया है ,एक सप्ताह के अंदर अगर हिंडालको कंपनी नया भाड़ा तय नहीं करती है ऐसी स्थिति में जोरदार आंदोलन की शुरुआत की जयेगी. कंपनी गेट के बाहर घेराव और धरना दिया जायेगा. सभी गाड़ियों का परिचालन भी ठप किया जाएगा . कहा गया कि छोटे-छोटे निजी माइंस मालिक भी यहां के ट्रक मालिकों का शोषण कर रहे हैं. उनको भी लिखित दिया जा रहा है कि आप अपने माइंस में अपना ट्रक नहीं चलाएंगे. माइंस भी आपका, ट्रक भी आपका, ऐसा नहीं चलेगा. सभी छोटे माइंसों में ट्रक एसोसिएशन की सहमति से चलेगा और हिंडाल्को के बराबर भाड़ा देना होगा. माल खराब बोलकर जो पैसा काटा जाता है उसको एसोसिएशन नहीं कटने देगी. अंडरलोड में ट्रक चलेंगे ना कि ओवरलोड में .एसोसिएशन ने कहा कि बॉक्साइट यहां की लाइफ लाइन है. यहां लगभग 2000 छह चक्का ट्रक है. अगर बड़े ट्रक चलेंगे तो 2000 ट्रक कहां जाएंगे. प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से इस बॉक्साइट व्यवसाय से लगभग 1 लाख लोग जुड़े हुए हैं. जरूरत पड़ने पर हम लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे. लेकिन किसी भी कीमत पर कम भाड़ा और बड़ी गाड़ी नहीं चलने देंगे. एसोसिएशन ने तय किया इस संबंध में जिला प्रशासन को भी लिखित अवगत कराया जाएगा. बैठक में आगामी 8 मई को छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) का महा अधिवेशन किस्को में है उसकी भी तैयारी की गयी. बैठक में ट्रक मालिकों ने कहा कि हम सभी पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में शुरू से काम करते आ रहे हैं. चंदवा, गम्हरिया, सेन्हा,घाघरा बिशनपुर बनारी,आदर टूटाआ, विमरला, गुरूदरी, सेरेगदाग, अमतीपानी, चिरोड़ीह, कुजाम क्षेत्रों से सभी ट्रक मालिक और श्रमिक इस सम्मेलन में शामिल होंगे. बैठक में मुख्य रूप से लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह, उपाध्यक्ष विनोद सिंह, अभय सिंह, रहमत अँसारी, मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद बबलू, राजेश शर्मा, बरज सिंह, झारखंड पठारी बॉक्साइट चंदवा एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र कुमार, मुद्रिका यादव, पंकज सिंह, झारखंड ट्रक ओनर एसोसिएशन विमरला के सचिव रहमान अंसारी, शशिकांत दास, अजमल कुरेशी, संजय साहू, खुर्शीद अंसारी, लालदेव महतो, साजिद खान, संजीव शर्मा, शंकर प्रजापति, रामायण प्रजापति, संतोष मिस्त्री, मोती सिंह, अविनाश कुमार बिट्टू, बल्लू साहू, मुख्तार अंसारी, समसुल अंसारी, सुनील साहू, बालेश्वर महतो, मनोज साहू ,मुकेश कुमार, मनीष केसरी, इनामुल अंसारी, गुड्डू मिस्त्री, गोलू ,प्रदीप कुमार, मोहम्मद रिजवान, प्रकाश उरांव, चंदन यादव, समीर अंसारी, सुनील साहू, बुधन यादव, बदेश महतो, राम मोहन साहू, मोहम्मद मिंटू, कृष्ण मिस्त्री, इनाम हसन सहित सैकड़ो ओनर उपस्थित थे. बैठक से पूर्व पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola