झमाझम बारिश से भंडरा की सड़कें बनी तालाब, जलजमाव से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
झमाझम बारिश से भंडरा की सड़कें बनी तालाब, जलजमाव से लोग परेशान

झमाझम बारिश से भंडरा की सड़कें बनी तालाब, जलजमाव से लोग परेशान

विज्ञापन

भंडरा़ प्रखंड में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद प्रखंड बस्ती के रांची-लोहरदगा मुख्य पथ पर घंटों जलजमाव हो गया. इससे राहगीर और आम लोग घंटों परेशान रहे. मोहल्लों की स्थिति तो और भी खराब हो गयी. बारिश के बाद प्रखंड बस्ती के कई मोहल्लों में कीचड़ और जलजमाव भारी परेशानी का सबब बन गया. मुख्य पथ की सड़कें बारिश के पानी से तालाब में तब्दील हो गयी. लोगों ने बताया कि मुख्य पथ का नाला पूरी तरह जाम है. मोहल्लों में नाली नहीं होने के कारण पानी गलियों और सड़कों पर ही जमा हो गया. गुरुवार अपराह्न चार बजे के बाद हुई बारिश से अधिकांश सड़कें और गलियां झील का रूप ले लीं. बारिश थमने के दो घंटे बाद भी पानी सड़कों और गलियों में जमा रहा. पानी धीरे-धीरे निकल रहा है, जिसके कारण जगह-जगह सड़क और मोहल्ले जलमग्न हो गये. लोगों को जलजमाव और कीचड़ से होकर गुजरने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. राष्ट्रीय राजमार्ग पर भंडरा मुख्य पथ के बीओआइ से स्टेट बैंक तक करीब तीन फुट पानी जमा हो गया, जिससे घंटों वाहनों का आवागमन ठप रहा. इधर, बारिश थमने के बाद भी कई सड़कों पर और बीच में बने गड्ढों में पानी जमा है, जो अब तक नहीं निकल पाया है. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola