पांकी विधायक के वाहन को एंबुलेंस ने मारा धक्का

पांकी विधायक के वाहन को एंबुलेंस ने मारा धक्का
कुड़ू़ पलामू जिले के पांकी विधानसभा के विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता के वाहन को मंगलवार को मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस ने धक्का मार दिया. वाहन में ठोकर लगने के बाद विधायक अपने वाहन से उतरे और एंबुलेंस को उनके सुरक्षाकर्मी रोकने में सफल रहे. इस दौरान विधायक ने एंबुलेंस चालक को खरी-खोटी सुनाते हुए मरीज को रिम्स रांची भेजने का निर्देश दिया. घटना के कारण इंदिरा गांधी चौक पर लंबा जाम लग गया. लगभग आधा घंटे बाद विधायक कुड़ू थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को पूरे मामले से अवगत कराया. इसके बाद विधायक पांकी के लिए आगे निकल गये. सूचना के अनुसार, विधायक शशिभूषण मेहता रांची से पांकी जा रहे थे. दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे उनका काफिला इंदिरा गांधी चौक के तीन मुहाने पर पहुंचा, तभी पलामू से रांची रिम्स जा रही एंबुलेंस ने मोड़ पर उनके वाहन में जोरदार धक्का मार दिया, जिससे विधायक का वाहन बीच सड़क पर खड़ा हो गया. विधायक ने प्रभात खबर से कहा कि एंबुलेंस में मरीज था और मोड़ पर टेंपो को बचाने की कोशिश में यह घटना हुई. उन्होंने चालक को समझाकर रांची भेज दिया. साथ ही थाना प्रभारी से सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




