ePaper

प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण क्षेत्र की सभी जरूरतें पूरी की जायेंगी : डॉ रामेश्वर उरांव

Updated at : 12 Nov 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण क्षेत्र की सभी जरूरतें पूरी की जायेंगी : डॉ रामेश्वर उरांव

प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण क्षेत्र की सभी जरूरतें पूरी की जायेंगी : डॉ रामेश्वर उरांव

विज्ञापन

लोहरदगा़ विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा प्रखंड के ग्राम गुड़गामा का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना. मौके पर ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से अपनी आवश्यकताओं और समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा. विधायक डॉ उरांव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से बातचीत कर कई समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण क्षेत्र की सभी जरूरतें पूरी की जायेंगी. झारखंड सरकार आम जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ लोगों तक पहुंचना जरूरी है. उन्होंने बताया कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 18 से 29 नवंबर तक शिविर लगाकर योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाया जायेगा. विधायक ने बताया कि मंइयां सम्मान योजना के लिए जिन्होंने पहले आवेदन नहीं किया था, उन्हें अब एक और अवसर दिया जा रहा है. इसका ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन 18 नवंबर से शुरू होगा. यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने बताया कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवास योजना के तहत अब लाभुकों को दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जायेगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जयसवाल, प्रमुख सुनीता कच्छप, मुखिया लक्ष्मी उरांव, युवा अध्यक्ष विशाल डुंगडुंग, यूनुस अंसारी, अनिश अहमद, कमरुल इस्लाम, विरेंद्र उरांव, जफर इमाम, नकुल उरांव, अमजद अंसारी, मीना उरांव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola