पीएम व अबुवा आवास का काम शुरू नहीं करनेवालों से राशि वापसी की कार्रवाई जारी

Updated:
विज्ञापन
पीएम व अबुवा आवास का काम शुरू नहीं करनेवालों से राशि वापसी की कार्रवाई जारी

पीएम व अबुवा आवास का काम शुरू नहीं करनेवालों से राशि वापसी की कार्रवाई जारी

विज्ञापन

भंडरा में पंचायत समिति की बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा

फोटो समीक्षा बैठक करती बीडीओ

प्रतिनिधि, भंडरा

प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने की़ इसमें उपप्रमुख राजमुनी उरांव समेत कई विभागों के पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक में प्रखंड स्तरीय विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी. आवास योजना कोऑर्डिनेटर नितलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री व अबुवा आवास योजना की पहली किस्त सभी लाभुकों को भेज दी गयी है. जिन लाभुकों ने अब तक काम शुरू नहीं किया है, उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है और राशि वापसी की कार्रवाई भी की जा रही है. मनरेगा बीपीओ अभिषेक किशोर ने कहा कि वर्तमान में मिट्टी का कार्य बंद कर पौधरोपण का कार्य चल रहा है. कार्यस्थलों पर पुरुष-महिला अनुपात 3:1 रखने का निर्देश दिया गया है. प्रभारी एमओ सचितानंद साहू ने बताया कि अगस्त माह तक खाद्यान एवं धोती-साड़ी वितरण पूरा कर लिया गया है जबकि सितंबर माह का खाद्यान वितरण जारी है. आइसीडीएस विभाग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा के दौरान कम उम्र दर्ज होने से कई महिलाओं को लाभ से वंचित होने की बात सामने आयी. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिलता है, लेकिन कई लोग अब भी योजना से वंचित हैं. इन्हें जागरूक करने पर जोर दिया गया. बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने आपदा प्रबंधन और राजस्व से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अगलगी में झोपड़ी क्षति पर 12 हजार रुपये, पशु मृत्यु पर 25 हजार रुपये और सर्पदंश या डूबने से मृत्यु पर चार लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है, लेकिन इसके लिए पोस्टमार्टम जरूरी है. बैठक में डेंगू से बचाव के उपायों सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में पंसस, मुखिया, सांसद प्रतिनिधि और विभागीय कर्मी काफी संख्या में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola