9.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया

मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा में इतिहास विषय की पूर्व आचार्य प्रीति कुमारी गुप्ता के सम्मान में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

लोहरदगा. मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा में इतिहास विषय की पूर्व आचार्य प्रीति कुमारी गुप्ता के सम्मान में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत 11वीं कला की छात्रा द्वारा स्वागत गीत से हुई. इसके बाद 12वीं की छात्रा नुसरत जहां ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रीति जी के मार्गदर्शन और स्नेहपूर्ण व्यवहार को याद किया. इस अवसर पर बीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशि कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रीति जी ने विद्यालय को बहुत कुछ दिया है और उनके योगदान से संस्थान का गौरव बढ़ा है. नीतू दीदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रीति जी ने अपने जीवन के बहुमूल्य नौ वर्ष विद्यालय को समर्पित किये. उपाध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि विदाई में दुख स्वाभाविक है, किंतु उनका योगदान विद्यालय को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है. महाविद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार दास ने कहा कि प्रीति जी ने विषम परिस्थितियों में भी शत-प्रतिशत योगदान देकर अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया. अंत में प्रीति जी को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. मंच संचालन कविता कुमारी ने किया, अतिथि परिचय ऋद्धि मिश्रा ने दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन रितेश पाठक ने प्रस्तुत किया. समारोह में रेणु कुमारी, यशोदा कुमारी, सनोज कुमार साहू, शिखा राय, रोहित कुमार, आरती भगत सहित शिक्षक–शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel