छात्र संघ चुनाव को लेकर बढ़ी सरगरमी, बनने लगी रणनीति

Updated at : 01 Dec 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव को लेकर बढ़ी सरगरमी, बनने लगी रणनीति

पांच पदों के लिए होंगे चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री आज से लोहरदगा : लोहरदगा जिला में छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगरमी तेज हो गयी है. चुनाव को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. बलदेव साहू महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य लोहरा उरांव का कहना है कि छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण एवं […]

विज्ञापन

पांच पदों के लिए होंगे चुनाव

नामांकन पत्रों की बिक्री आज से

लोहरदगा : लोहरदगा जिला में छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगरमी तेज हो गयी है. चुनाव को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. बलदेव साहू महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य लोहरा उरांव का कहना है कि छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न होगा.

इसे लेकर कोर कमेटी का भी गठन किया गया है. चुनाव के लिए पीठासीन पदाधिकारी प्रो लोहरा उरांव को बनाया गया है. वहीं कमेटी में प्रो सुरा उरांव, नइम खान, नीता सहाय, सुमन कुजूर व कंचीव लोचन होंगे. प्रो लोहरा उरांव ने बताया कि चुनाव को लेकर डीसी एवं एसपी से भी विश्वविद्यालय स्तर से बात की गयी है. उन्होंने बताया कि यहां पांच पदों के लिए चुनाव होंगे, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और उप सचिव के पद शामिल हैं.

इसमें 9151 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें सत्र 2014-17, 2015-18,2016-19 के विद्यार्थी वोट डालेंगे, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है. चुनाव को लेकर एक व दो दिसंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री एवं प्रपत्र जमा किया जायेगा. तीन दिसंबर को नामांकन प्रपत्रों की छटनी होगी. चार दिसंबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है और इसी दिन अपराह्न चार बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा. नौ दिसंबर को 10.30 बजे से 4.30 बजे तक मतदान होगा. और 10 दिसंबर को ही मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी.

छात्र संघ के चुनाव को लेकर जहां कहा जा रहा है कि इसमें राजनीतिक पार्टियों की भूमिका प्रत्यक्ष रूप से नहीं होगी, वहीं अप्रत्यक्ष रूप से कई राजनीतिक पार्टियां इस चुनाव को लेकर सक्रिय नजर आ रही है. चुनाव में भाग लेने वाले संभावित प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से जोड़-तोड़ भी शुरू कर दिये हैं. लोगों ने घोषणा पत्र भी जारी करना शुरू किया है और महाविद्यालय की स्थिति को सुधारने का दावा भी किया जा रहा है. वहीं छात्र संघ के चुनाव को लेकर विद्यार्थियों में उम्मीद जगी है कि छात्र संघ के चुनाव के बाद महाविद्यालय में जो स्थिति है, उसमें सुधार होगा. चूंकि बलदेव साहू महाविद्यालय में पदस्थापित अधिकतर शिक्षक रांची से आना-जाना करते हैं, वह भी नियमित रूप से यहां नहीं आते हैं. विद्यार्थियों के समक्ष कई समस्याएं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola