जतरा में मांदर की थाप पर थिरके लोग

कुड़ू (लोहरदगा) : कुड़ू एवं चंदवा की सीमा पर जतरा टोंगरी में जतरा सह भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को लगे इस जतरा का शुभारंभ पुजारी गेंदा पहान ने किया. इसके बाद रात में भजन कीर्तन शुरू हुआ, जो मंगलवार की सुबह तक चला. आरती के बाद जतरा शुरू […]
कुड़ू (लोहरदगा) : कुड़ू एवं चंदवा की सीमा पर जतरा टोंगरी में जतरा सह भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को लगे इस जतरा का शुभारंभ पुजारी गेंदा पहान ने किया. इसके बाद रात में भजन कीर्तन शुरू हुआ, जो मंगलवार की सुबह तक चला. आरती के बाद जतरा शुरू हुआ. इसमें दूधिमाटी, कुड़ू, जामुनटोला, कुंदो, पीपराटोली, जामड़ी, रूद, नावाटोली, हड़गढ़ा, बांझीटोला, हेसला व आरा समेत कई गांव के अखाड़े के लोग शामिल हुए. मांदर व नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया. सभी अखाड़ों को सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




