स्कूल संचालक पर यौन शोषण का मामला दर्ज
Updated at : 10 Nov 2016 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : लोहरदगा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने कुडू थाना में लिखित आवेदन देकर गुरुकुल अकादमी के संचालक पर यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़िता ने कुडू थाना को दिये लिखित बयान में कहा है कि वह अपनी मां व दो भाइयों के […]
विज्ञापन
कुडू (लोहरदगा) : लोहरदगा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने कुडू थाना में लिखित आवेदन देकर गुरुकुल अकादमी के संचालक पर यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़िता ने कुडू थाना को दिये लिखित बयान में कहा है कि वह अपनी मां व दो भाइयों के साथ कुडू में किराये के मकान में रहती है. एक वर्ष से गुरुकुल अकादमी में मां के साथ दाई का काम करती है.
उसका भाई भी वहीं काम करता था. काम करने के दौरान ही गुरुकुल अकादमी के संचालक विवेकानंद प्रसाद ने उसका यौन शोषण किया. यह सिलसिला एक वर्ष से चल रहा है. शुरू में उसने विरोध किया, लेकिन संचालक ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा.
इस कारण वह चुप रही. बुधवार सुबह 6 बजे आरोपी फिर उसके मकान में आ धमका और नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा. शोर मचाने के बाद आरोपी भाग गया. पीड़िता के लिखित बयान पर विवेकानंद प्रसाद पर मामला दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए कुडू स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है. कुडू थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने बताया कि रेप का मामला दर्ज किया गया है, आरोपी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




