1000 के बदले 800, 500 के बदले 300 की अफवाह

Updated at : 10 Nov 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
1000 के बदले 800, 500 के बदले 300 की अफवाह

लोहरदगा : लोहरदगा रेलवे स्टेशन में 2 आरएल से रांची जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंचे. वहां टिकट काउंटर में लोगों की भारी भीड़ लगी थी. भीड़ में ही किसी ने यह अफवाह फैला दी कि टिकट काउंटर में 500 और 1000 रुपये के नोट नहीं लिये जा रहे हैं. इसी बीच […]

विज्ञापन
लोहरदगा : लोहरदगा रेलवे स्टेशन में 2 आरएल से रांची जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंचे. वहां टिकट काउंटर में लोगों की भारी भीड़ लगी थी. भीड़ में ही किसी ने यह अफवाह फैला दी कि टिकट काउंटर में 500 और 1000 रुपये के नोट नहीं लिये जा रहे हैं. इसी बीच पीछे से आवाज आती है कि 1000 रुपये के नोट के बदले 800 रुपये एवं 500 रुपये के नोट के बदले 300 रुपये पेड़ के नीचे बदले जा रहे हैं. इसी बीच वहां रेलवे सुरक्षा बल के इंचार्ज विजय कुमार यादव वहां पहुंचे और लोगों को बताया कि इस तरह की कोई बात नहीं है.
इसी बीच उन्हें किसी ने बताया कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं. इसके थोड़ी देर बाद ट्रेन अपने निर्धारित समय से रांची के लिए रवाना होती है. ट्रेन रवाना होने के बाद रेलवे स्टेशन में रिजर्वेशन का काम शुरू होता है.
काउंटर में विश्वजीत देवघरिया बैठे हैं और राजेंद्र उरांव चेन्नई के टिकट के लिए फार्म एवं हजार-हजार के नोट देते हैं. अचानक राजेंद्र के चेहरे पर खुशी झलकने लगती है जब विश्वजीत देवघरिया हजार का नोट लेकर उसे टिकट थमा देता है. पीछे कतार में लगे लोग चर्चा करते हैं कि यहां सभी नोट चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola