चुन्नीलाल उवि में प्रतिभा सम्मान समारोह 30 को
Updated at : 29 Jul 2016 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : रामचंद्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 30 जुलाई को एक बजे चुन्नीलाल उच्च विद्यालय में किया जायेगा. शशि गुप्ता ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सुखदेव भगत होंगे. मौके पर लोहरदगा जिला के 10वीं और 12वीं के आठ टॉपर्स विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. उर्सुलाइन कॉन्वेंट की रिषु […]
विज्ञापन
लोहरदगा : रामचंद्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 30 जुलाई को एक बजे चुन्नीलाल उच्च विद्यालय में किया जायेगा. शशि गुप्ता ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सुखदेव भगत होंगे. मौके पर लोहरदगा जिला के 10वीं और 12वीं के आठ टॉपर्स विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा.
उर्सुलाइन कॉन्वेंट की रिषु कुमारी, मॉडल स्कूल भंडरा के सूरज साहू, एमवीडीएवी पब्लिक स्कूल की शिल्पा कुमारी, त्रिवेणी पब्लिक स्कूल के विशाल कुमार, बीएस कॉलेज के कृष्णा मोदी, नदिया हिंदु उच्च विद्यालय के अक्षय कुमार, एमडीएवी की विपाशा बासु व जेएनवी जोगना के गालिब आजाद को सम्मानित किया जायेगा. समारोह में संत अन्ना एवं मंजूरमती के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




