जांच में कई दुकानें बंद पायी गयीं

Updated at : 16 Jul 2016 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
जांच में कई दुकानें बंद पायी गयीं

रमना : चावल दिवस के मौके पर बीडीओ दयानंद कारजी ने विभिन्न जविप्र की दुकानों की जांच की़ जांच के दौरान कई दुकान बंद पाये गये़ इसमें रमना के अंबा विकास समिति के राशन विक्रेता लालती देवी का दुकान 9.50 बजे जांच के दौरान बंद था़ इसी तरह चटनिया के डीलर रामस्वरूप राम का दुकान […]

विज्ञापन
रमना : चावल दिवस के मौके पर बीडीओ दयानंद कारजी ने विभिन्न जविप्र की दुकानों की जांच की़ जांच के दौरान कई दुकान बंद पाये गये़ इसमें रमना के अंबा विकास समिति के राशन विक्रेता लालती देवी का दुकान 9.50 बजे जांच के दौरान बंद था़ इसी तरह चटनिया के डीलर रामस्वरूप राम का दुकान भी बंद पाया गया़, जबकि बहियारखर्दु में विमला देवी, बहियारकला की दुकानदार सबिहा बीबी, कुलदीप उरांव तथा प्रेमनाथ उरांव का दुकान खुला था़ वहां चावल का वितरण किया जा रहा था़ इस संबंध में बीडीओ ने कहा कि बंद पाये गये सभी राशन दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा़ संतोषजनक जवाब नहीं आने पर उनकी दुकान की अनुज्ञप्ति को रद्द करने के लिए अधिकारियों को लिखा जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola