नीलामी में स्थानीयता जरूरी

लोहरदगा : जिले में बालू घाटों की नीलामी स्थानीयता के आधार पर हो, इस मांग को लेकर स्थानीय नीलामी आवेदकों ने खनन विभाग में जाकर जम कर प्रदर्शन किया. स्थानीय आवेदकों का कहना है कि बालू घाटों की नीलामी में बाहरी लोगों द्वारा नियम के विरुद्ध आवेदन जमा किया गया है. ऐसे आवेदकों का आवेदन […]
लोहरदगा : जिले में बालू घाटों की नीलामी स्थानीयता के आधार पर हो, इस मांग को लेकर स्थानीय नीलामी आवेदकों ने खनन विभाग में जाकर जम कर प्रदर्शन किया. स्थानीय आवेदकों का कहना है कि बालू घाटों की नीलामी में बाहरी लोगों द्वारा नियम के विरुद्ध आवेदन जमा किया गया है.
ऐसे आवेदकों का आवेदन विभाग को जमा लेना ही नहीं चाहिए. वे आवेदन अपूर्ण हैं. आवेदन में स्थानीय मुखिया की सहमति आवश्यक है. बाहरी आवेदकों द्वारा आवेदन के साथ मुखिया की सहमति पत्र शामिल नहीं किया गया है. स्थानीय आवेदकों का यह भी मांग है कि सात अक्टूबर तक के जमा फार्म पर ही विचार किया जाये.
निर्धारित तिथि के बाद फार्म जमा करने वाले आवेदकों को नीलामी में भाग नहीं लेने दिया जाये. जानकारी के अनुसार सात अक्टूबर तक विभिन्न आवेदकों द्वारा 90 फार्म जमा किये गये हैं. इसके बाद विभिन्न कंपनियों द्वारा 38 फार्म तथा निजी आवेदकों द्वारा 16 फार्म जमा किये गये हैं.
बालू घाटों की नीलामी को लेकर स्थानीय आवेदक एकजुट हैं और किसी भी परिस्थिति में बाहरी आवेदकों को नीलामी प्रक्रिया में भाग नहीं लेने के प्रयास में जुटे हैं. लोग इसके लिए कई प्रकार की रणनीति भी बना रहे हैं. गुरुवार को स्थानीय आवेदकों ने खनन विभाग जाकर खनन पदाधिकारी से अपूर्ण फार्मो को हटाने की मांग भी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




