दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर, रेफर

कुडू (लोहरदगा) : कुडू थाना क्षेत्र के ननतिलो झखरा टोली के समीप बॉक्साइट खाली कर लोहरदगा लौट रही ट्रक से मोटरसाइकिल टकरा गया. घटना में मोटरसाइकिल सवार पिता–पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. कुडू में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार किस्को थाना क्षेत्र के […]
कुडू (लोहरदगा) : कुडू थाना क्षेत्र के ननतिलो झखरा टोली के समीप बॉक्साइट खाली कर लोहरदगा लौट रही ट्रक से मोटरसाइकिल टकरा गया. घटना में मोटरसाइकिल सवार पिता–पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. कुडू में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार किस्को थाना क्षेत्र के पतगच्छा हेसापीढ़ी निवासी बसंत भगत (30) अपने पुत्र अंकित भगत (आठ वर्ष) को हीरो होंडा मोटरसाइकिल (जेएच 01 भी 2741) से कुडू स्थित गुरुकुल एकेडमी छोड़ने आ रहा था. इसी बीच ननतिलो झखराटोली के समीप दो ट्रक आपस में टकरा गये थे.
खाली ट्रक साइड करने के फेर में मोटरसाइकिल को ठोकर मार दिया. घटना के बाद पिता–पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि मोटरसाइकिल बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल पिता–पुत्र को कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. इस संबंध में एक मामला थाना में दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




