50 चक्र गोलियां चलीं, हताहत नहीं

Published at :11 Oct 2013 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
50 चक्र गोलियां चलीं, हताहत नहीं

पुलिस व टीएसपीसी में मुठभेड़ कुडू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के बंदुवा जंगल में गुरुवार सुबह पुलिस एवं उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के बीच मुठभेड़ हुई. दो घंटे चली मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस की तरफ से लगभग 30 राउंड एवं उग्रवादियों की ओर से 20 राउंड […]

विज्ञापन

पुलिस टीएसपीसी में मुठभेड़

कुडू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के बंदुवा जंगल में गुरुवार सुबह पुलिस एवं उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के बीच मुठभेड़ हुई. दो घंटे चली मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस की तरफ से लगभग 30 राउंड एवं उग्रवादियों की ओर से 20 राउंड फायरिंग किया गया. पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी भाग निकले.

सर्च अभियान में पुलिस ने दो मोबाइल, 12 खोखा समेत कई सामान जब्त किया है. कुडू पुलिस को सूचना मिली की 20-25 उग्रवादी ओपा सरनाटोली से लगे बंदुवा जंगल में ठहरे हुए हैं. थाना प्रभारी पतरस नाग, सअनि शामिल उरांव, सोना राम कोड़ा, छापामारी में निकले. जंगल में प्रवेश करते ही उग्रवादियों पर नजर पड़ गयी और फायरिंग प्रारंभ हो गयी. फायरिंग करते हुए उग्रवादी भाग निकले. उग्रवादियों का नेतृत्व एरिया कमांडर गोपाल जी कर रहे थे.

बरामद सामान, एक हिरासत में : मुठभेड़ के बाद एक ग्रामीण को हिरासत में लिया गया है. बरामद सामानों में दो मोबाइल, चाजर्र, एक डायरी, दो टांगी, 10 प्लास्टिक, दो चप्पल, एक साइकिल, 12 खोखा, दवा समेत अन्य सामान शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola