दो कैदी रिहा हुए

लोहरदगा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्ग दर्शन में बुधवार को मंडल कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शेष नाथ सिंह ने जेल में कैदियों को उनके कानूनी अधिकार की जानकारी दी. एसएन सिकदर, शंकर […]
लोहरदगा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्ग दर्शन में बुधवार को मंडल कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.
मौके पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शेष नाथ सिंह ने जेल में कैदियों को उनके कानूनी अधिकार की जानकारी दी. एसएन सिकदर, शंकर महाराज ने भी जेल में बंद कैदियों को कानून से संबंधित जानकारी दी. मौके पर एसीजीएम रंजीत कुमार ने गांधी जयंती के अवसर पर कहा कि उनके बताये सत्य एवं अहिंसा को अमल करने की जरूरत है. गांधी जी के विचारों को अमल करें. मुख्य धारा में शामिल हों.
मौके पर अधिवक्ता हेमंत कुमार सिंह, तौसिफ मेराज, मिथलेश कुमार, जेलर ब्रजेश कुमार मिश्र ने भी कैदियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी. जेल अदालत में जीआर केस नंबर 575/08 का एक मुकदमा का निष्पादन किया गया. दो कैदियों को जुर्माने की राशि जमा करने के बाद जेल से मुक्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




