अवैध चुंगी वसूली पर रोक लगायें

लोहरदगा. कृषि उत्पादन बाजार समिति से टैक्स वसूली समाप्त होने के बाद भी लोहरदगा जिला के विभिन्न हाट बाजारों में चंुगी की वसूली की जा रही है. गरीब ग्रामीणांे से रंगदारी के बल पर पैसा वसूला जा रहा है. जबकि सरकार के सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने 27 अप्रैल को ही आदेश निकाल कर […]
लोहरदगा. कृषि उत्पादन बाजार समिति से टैक्स वसूली समाप्त होने के बाद भी लोहरदगा जिला के विभिन्न हाट बाजारों में चंुगी की वसूली की जा रही है. गरीब ग्रामीणांे से रंगदारी के बल पर पैसा वसूला जा रहा है. जबकि सरकार के सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने 27 अप्रैल को ही आदेश निकाल कर इस पर रोक लगा दी गयी है. इस संबंध में ग्रामीणों ने नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का से शिकायत की. उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह गलत है और गरीबों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने तत्काल पूरे मामले की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को दी और इस पर अविलंब रोक लगाने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




