धीरज प्रसाद साहू ने आशा भोंसले के निधन पर जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
धीरज प्रसाद साहू ने आशा भोंसले के निधन पर जताया शोक

धीरज प्रसाद साहू ने आशा भोंसले के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन

लोहरदगा. स्वर साम्राज्ञी आशा भोंसले के निधन की खबर से पूरे देश समेत लोहरदगा में शोक की लहर दौड़ गयी है. उनके निधन को भारतीय संगीत जगत के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति माना जा रहा है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होगी. दशकों तक अपनी सुरीली और जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा जी के गीत आज भी हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं. पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आशा भोंसले केवल एक महान गायिका ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंत पहचान थीं. उन्होंने अपने अनूठे अंदाज और बहुमुखी प्रतिभा से हर श्रेणी के गीतों को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया. श्री साहू ने कहा कि उनकी आवाज का जादू हर उम्र के श्रोताओं को भाव-विभोर कर देता था. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola