वाहन जांच अभियान में 27 वाहनों से वसूला 85,500 जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
वाहन जांच अभियान में 27 वाहनों से वसूला 85,500 जुर्माना

वाहन जांच अभियान में 27 वाहनों से वसूला 85,500 जुर्माना

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के निर्देशानुसार भंडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चट्टी पिकेट मुख्य सड़क मार्ग पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिसमें जिला सड़क सुरक्षा टीम और भंडरा थाना पुलिस की संयुक्त भागीदारी रही. अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना और मोटर वाहन अधिनियम 1988 के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराना था. इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई. जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, ओवरलोडिंग, वाहनों में छेड़छाड़ एवं अतिरिक्त लाइट आदि बिंदुओं की बारीकी से जांच की गई. अभियान में 100 से 120 वाहनों की जांच की गई. कागजातों की कमी एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में 27 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 85,500 रुपये का जुर्माना ऑनलाइन वसूला गया. जांच के क्रम में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें सुरक्षित एवं नियमों के अनुरूप वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाया जा सके और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola