धड़ल्ले से हो रही है गुटखे की बिक्री

Published at :29 Aug 2013 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
धड़ल्ले से हो रही है गुटखे की बिक्री

लोहरदगा : जिले में गुटखा का कारोबार तेजी से फल–फुल रहा है. लगभग हर चौक–चौराहों पर इसकी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है. कहने को तो गुटखे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा है, लेकिन लोहरदगा जिला में ऐसा कुछ नहीं है. कुछ लोग तो खुलेआम इसे बेच रहे हैं तो कुछ थोड़े परदे में रह […]

विज्ञापन

लोहरदगा : जिले में गुटखा का कारोबार तेजी से फलफुल रहा है. लगभग हर चौकचौराहों पर इसकी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है. कहने को तो गुटखे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा है, लेकिन लोहरदगा जिला में ऐसा कुछ नहीं है.

कुछ लोग तो खुलेआम इसे बेच रहे हैं तो कुछ थोड़े परदे में रह कर इसकी बिक्री कर रहे हैं. युवा वर्ग अभी भी गुटखे की लत से उबर नहीं पाया है. कुछ तो देखादेखी इसका सेवन करते हैं तो कुछ इसके आदि हो चुके हैं. जिले में गुटखा खाकर कैंसर का शिकार होकर कई लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं. उनकी दशा देखने के बाद भी लोग इस जानलेवा शौक को पाले हुए हैं.

गुटखे की बिक्री में प्रतिबंध लगने के बाद कुछ लोगों ने तो इसका सेवन छोड़ दिया, लेकिन अभी भी इसके सेवन करनेवालों की संख्या काफी ज्यादा है. लोहरदगा जिला में गुटखा की बिक्री पर लगा प्रतिबंध बेअसर साबित हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola