संघ का विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन 26 को

Published at :23 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
संघ का विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन 26 को

लोहरदगा. आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ द्वारा 26 फरवरी 2015 को विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. इस प्रदर्शन में जिले क ी सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका भाग लेंगी. प्रदर्शन कर सरकार से यह मांग की जायेगी कि तमिलनाडु एवं पांडिचेरी की तरह झारखंड राज्य के आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाये. आंगनबाड़ी को […]

विज्ञापन

लोहरदगा. आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ द्वारा 26 फरवरी 2015 को विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. इस प्रदर्शन में जिले क ी सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका भाग लेंगी. प्रदर्शन कर सरकार से यह मांग की जायेगी कि तमिलनाडु एवं पांडिचेरी की तरह झारखंड राज्य के आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाये.

आंगनबाड़ी को मिशन मोड़ नामक स्वयंसेवी संस्था में डालने की साजिश को समाप्त करने, रेडी टू इट पोषाहार को समाप्त करने, पोषाहार राशि एवं मानदेय राशि को पूर्व की भांति परियोजना से ही भेजने, सेविकाओं से ही पर्यवेक्षिका मंे बहाली करने, गरमी छुट्टी लागू करने, पेंशन योजना का लाभ देने, वर्क लोड तय करने, बकाया मानदेय एवं पोषाहार राशि का भुगतान करने, सेविका, सहायिका का बहाली पंचायत में न करा कर परीक्षा के माध्यम से करने सहित अन्य मांग की जायेगी. प्रदर्शन में सुरेश प्रसाद सिन्हा, पारसनाथ ओझा, आदित्य साहू, अंजलि पटेल, जयंती दुग्गल आदि भाग लेंगी. जानकारी रामचंद्र गोप ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola