केंद्रीय टीम ने भंडरा के अस्पतालों का मुुआयना किया, कहा

Published at :31 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय टीम ने भंडरा के अस्पतालों का मुुआयना किया, कहा

फोटो- एलडीजीए – 11 मरीज से पूछ ताछ करते टीम के सदस्य.हेडलाइन…सफाई से समझौता कतई नहीं भंडरा/ लोहरदगा. केंद्रीय राज्यस्तरीय एवं जिला स्तरीय टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा एवं स्वास्थ्य उप केंद्र सेमरा का जांच की गयी. जांच टीम में नौ सदस्य थे. टीम के सदस्यों द्वारा डॉक्टरों, नर्स, सहिया एवं मरीजों से बात […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए – 11 मरीज से पूछ ताछ करते टीम के सदस्य.हेडलाइन…सफाई से समझौता कतई नहीं भंडरा/ लोहरदगा. केंद्रीय राज्यस्तरीय एवं जिला स्तरीय टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा एवं स्वास्थ्य उप केंद्र सेमरा का जांच की गयी. जांच टीम में नौ सदस्य थे. टीम के सदस्यों द्वारा डॉक्टरों, नर्स, सहिया एवं मरीजों से बात कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. टीम द्वारा लैबोरेटरी में की जाने वाली जांच, अस्पताल में पानी की सुविधा,सहियाओं का प्रोत्साहन भत्ता भुगतान, ओपीडी में डॉक्टरों की उपस्थिति, 24 घंटा डॉक्टर उपलब्ध हैं, इसकी भी जानकारी ली. अस्पताल में मुख्यमंत्री जननी सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं की जानकारी सहिया एवं मरीजों से पूछ कर ली. सेमरा स्वास्थ्य उप केंद्र में प्रसव सुविधा एवं सहियाओं की कार्यशैली के बारे में पूछा, मौके पर उपस्थित लक्ष्मी सहिया टीम के सदस्यों को जानकारी दी गयी. चिकित्सा प्रभारी को व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया गया. दवा की जांचकेंद्र टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण के क्रम में दवा भंडार का निरीक्षण व दवा की जांच की गयी. जांच के क्रम में एक्स्पायरी दवा भंडार में मिलने पर जांच टीम द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को फटकार लगायी गयी. प्रभारी ने कहा कि जिला से दवा दी गयी है. कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षणसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण किया गया. कुपोषण उपचार केंद्र के निरीक्षण के क्रम में गंदा शौचालय को देख कर प्रभारी से पूछा गया. प्रभारी ने बताया कि यहां सफाई कर्मी नहीं हैं. शौचालय से दूर तक गंदगी फैल रही थी. प्रसव के लिए आयी महिलाओं से ममता वाहन, टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी टीम २ द्वारा ली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola