बीएसएफ जवान की पत्नी ने एसपी से पति की सकुशल वापसी की गुहार लगायी

Updated at : 14 May 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएफ जवान की पत्नी ने एसपी से पति की सकुशल वापसी की गुहार लगायी

लोहरदगा : बीएसएफ 40 बटालियन का जवान ज्ञानदीप उरांव की पत्नी अनिता पन्ना ने अपने बीएसएफ जवान पति की खोजबिन की गुहार एसपी प्रियदर्शी आलोक से की है. अनिता पन्ना ने एसपी को दिये आवेदन में कहा है कि ज्ञानदीप उरांव बीएसएफ 40 बटालियन का जवान है. वह दिल्ली के गुड़गांव में कार्यरत है. हम […]

विज्ञापन

लोहरदगा : बीएसएफ 40 बटालियन का जवान ज्ञानदीप उरांव की पत्नी अनिता पन्ना ने अपने बीएसएफ जवान पति की खोजबिन की गुहार एसपी प्रियदर्शी आलोक से की है. अनिता पन्ना ने एसपी को दिये आवेदन में कहा है कि ज्ञानदीप उरांव बीएसएफ 40 बटालियन का जवान है. वह दिल्ली के गुड़गांव में कार्यरत है.

हम दोनों सात महीने के बाद बीएसएफ क्वार्टर से चार मई को लोहरदगा जिले के आकाशी अपने घर आ रहे थे. छह मई को रांची से लोहरदगा वाली ट्रेन में आने के क्रम में ज्ञानदीप मुझे अपने मायके जाने को कहा और अपने आकाशी स्थित अपने घर जाने की बात कही. उसने कहा था कि मैं ससुराल लेने आऊंगा लेकिन वह नहीं आया.

5-6 दिनों के बाद मैंने उससे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उससे बात नहीं हो सकी. मैं ससुराल अाकाशी भी गयी लेकिन उसका पता नहीं चला. मैं अपने परिचितों और सगे-संबंधियों के यहां उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया. महिला ने एसपी से अपने पति की सकुशल वापसी की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola