लोहरदगा में जंगली भालू के हमले में एक ग्रामीण की मौत, आधा दर्जन घायल

Updated at : 19 Apr 2019 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में जंगली भालू के हमले में एक ग्रामीण की मौत, आधा दर्जन घायल

गोपी कुंवर लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा में जंगली भालू ने आतंक मचा रखा है. शुक्रवार तड़के भालू गांव में घुस आया और अलग अलग जगहों पर सात ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. इसमें से एक की मौत हो गयी. पिछले एक महीने के दरमियान लोहरदगा में जंगली भालू के हमले की […]

विज्ञापन

गोपी कुंवर

लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा में जंगली भालू ने आतंक मचा रखा है. शुक्रवार तड़के भालू गांव में घुस आया और अलग अलग जगहों पर सात ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. इसमें से एक की मौत हो गयी. पिछले एक महीने के दरमियान लोहरदगा में जंगली भालू के हमले की यह चौथी घटना है. आज की घटना ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह-सुबह जब लोग खेतों की ओर गये थे, तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया. लोगों के शोर मचाने पर भालू जंगलों की ओर भाग गया.

भालू एक गांव से दूसरे गांव भागता रहा और लोगों पर हमले करता रहा. एक के बाद एक सात लोगों को भालू ने जख्मी कर दिया. सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस सक्रिय हुई. वन विभाग की टीम भालू को पकड़ने की कोशिश में लगी है. वहीं, पुलिस भी अपने स्तर से कार्यवाही कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola