भाजपा की बैठक में जीत के कई टिप्स दिये गये

Updated at : 03 Apr 2019 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में जीत के कई टिप्स दिये गये

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी की लोहरदगा प्रखंड की बूथ स्तरीय बैठक हुई. बैठक में प्रत्येक बूथ कैसे मजबूत हो, इस पर चर्चा की गयी. बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत हासिल करने के कई टिप्स भी दिये गये. मौके पर संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गयी. कहा गया कि कार्यकर्ता स्वयं मतदान […]

विज्ञापन

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी की लोहरदगा प्रखंड की बूथ स्तरीय बैठक हुई. बैठक में प्रत्येक बूथ कैसे मजबूत हो, इस पर चर्चा की गयी. बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत हासिल करने के कई टिप्स भी दिये गये. मौके पर संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गयी. कहा गया कि कार्यकर्ता स्वयं मतदान करने निकले और छूटे हुए कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेवारी समझकर मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचायें.

कहा गया कि कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए अपने पक्ष में प्रेरित करें. मौके पर मनीर उरांव, नवीन कुमार टिंकू, तरुण देवघरिया, लाल अनूप नाथ शाहदेव, अशोक चंद्र घोष, जगनंदन पौराणिक, बिगलाल उरांव, तरुण उरांव, विजय कुमार, बजरंग, अल्लाह बख्श अंसारी, लालू राम, विजय साहू, मंगरा यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

चार ने नामांकन पत्र खरीदा
लोहरदगा : 12-लोहरदगा अ.ज.जा. लोकसभा निर्वाचन-2019 के अंतर्गत नामांकन के प्रथम दिन चार अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र का क्रय किया. इसमें निर्दलीय प्रत्याशी आनंद पाल तिर्की (पिता मार्खेल तिर्की, ग्राम-मांझा टोली, थाना-रायडीह, जिला-गुमला), भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत (पिता-कलसाइ भगत, ग्राम-टांगरडीह, पो-नवाडीह, थाना-डुमरी, जिला-गुमला), निर्दलीय प्रत्याशी ईकुश धान (पिता-स्व दाउद धान, ग्राम-टाटी, पो+थाना-कुडू, लोहरदगा) एवं बहुजन समाज पार्टी के श्रवण कुमार पन्ना (पिता-कामेश्वर लोहरा, ग्राम-ईटा, पो-सिठियो, जिला -लोहरदगा के नाम शामिल हैं.
रामसेना युवाशक्ति के जिलाध्यक्ष बने कविश
लोहरदगा : रामसेना युवाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु विनोदम महाराज द्वारा कविश जायसवाल को लोहरदगा जिला का अध्यक्ष मनोनित किया गया तथा आशा व्यक्त किया गया कि कविश जायसवाल संगठन के प्रति इमानदारी के साथ काम करते हुए अपनी जिम्मेवारी निभायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola