ट्रक ओनर एसोसिएशन ने बॉक्साइट माइंस का किया दौरा

Updated:
विज्ञापन

ट्रक ओनर एसोसिएशन ने बॉक्साइट माइंस का किया दौरा

विज्ञापन

लोहरदगा. लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरदरी, कुजाम और न्यू अमतीपानी (चिरोडीह) समेत विभिन्न बॉक्साइट माइंस का दौरा किया. इस दौरान पदाधिकारियों ने श्रमिकों, ट्रक चालकों, उपचालकों, ट्रक मालिकों और आम नागरिकों से मुलाकात की. सभी को आगामी 30 मई को लोहरदगा के किस्को हाई स्कूल मैदान में आयोजित इंटक के महाअधिवेशन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया. यह महाअधिवेशन छोटानागपुर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू द्वारा आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए क्षेत्र में होर्डिंग, पोस्टर और बैनर लगाये गये हैं. एसोसिएशन ने दावा किया कि यह ऐतिहासिक महाअधिवेशन होगा, जिसमें हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे. मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष इम्तियाज उर्फ मो बबलू, तारकेश्वर महतो, जसवीर एक्का, मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, राजेश शर्मा, सहसचिव संजीव शर्मा और अनिल उरांव मौजूद थे. समाजसेवी चंद्रपति यादव का ब्रह्मभोज आज

लोहरदगा. समाजसेवी सह लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान के संस्थापक सचिव व प्रभात खबर के वाइस प्रेसिडेंट विजय बहादुर के चाचा स्वर्गीय चंद्रपति यादव का ब्रह्मभोज एवं कुटुंब भोज शुक्रवार, 29 मई को होगा. ब्लॉक मोड़ स्थित उनके आवासीय परिसर में दोपहर 2:00 बजे से इस भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जनों और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है. मालूम हो कि स्वर्गीय चंद्रपति यादव एक प्रख्यात समाजसेवी थे. उनका संपर्क और कार्यक्षेत्र पूरे राज्य में फैला हुआ था. उन्होंने सामाजिक उत्थान, कुरीतियों को दूर करने तथा महिला जागरूकता के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया था.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola