गोदभराई के बाद गर्भवती महिलाओं को दी सेहत की जानकारी
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 28 May 2026 9:58 PM
गोदभराई के बाद गर्भवती महिलाओं को दी सेहत की जानकारी
सेन्हा़ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आठ माह पूरा कर चुकी गर्भवती महिलाओं के लिए गोदभराई रस्म का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में झालजमीरा पंचायत के गगेया आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य सहिया शकुंतला देवी और सेविका मालती देवी ने गर्भवती महिलाओं को पारंपरिक रूप से नारियल, चावल और श्रृंगार सामग्री भेंट कर उनकी गोदभराई की. मौके पर स्वास्थ्य सहिया शकुंतला देवी ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा की अच्छी सेहत के लिए गर्भधारण के दौरान दूध, फल, अंडा और हरी पत्तेदार सब्जियों का नियमित सेवन करना चाहिये. इसके साथ ही उन्होंने इस संवेदनशील समय में भारी काम नहीं करने और वजन नहीं उठाने की सख्त सलाह दी. सहिया ने कहा कि किसी भी तरह की शारीरिक परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य उपकेंद्र या सहिया से संपर्क करें. सेविका मालती देवी ने केंद्र के माध्यम से गर्भवती महिलाओं व बच्चों को मिलने वाले पोषाहार और समय पर टीकाकरण के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने तीन वर्ष तक के नौनिहाल बच्चों को मिलने वाली प्रारंभिक शिक्षा व अन्य सरकारी लाभों की भी विस्तृत जानकारी दी. इस मौके पर महिमा गोस्वामी, पुष्पा देवी, सुषमा देवी, शीतल उरांव, संगीता गोस्वामी, पूनम देवी, शीलवंती उरांव, संगीता देवी, लक्ष्मी उरांव, सरस्वती देवी समेत कई स्थानीय महिलाएं मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










