महेंद्र सिंह धोनी से मिले सांसद, लोहरदगा आने का दिया न्योता

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 28 May 2026 10:01 PM

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी से मिले सांसद, लोहरदगा आने का दिया न्योता

विज्ञापन

लोहरदगा. लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान खेल और युवाओं के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. बातचीत में सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत है. उन्होंने झारखंड सहित लोहरदगा क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया. सांसद ने धोनी को लोहरदगा प्रीमियर लीग के संबंध में भी जानकारी दी, जिसकी धोनी ने सराहना करते हुए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिये. धोनी ने भी युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर अपनी बात रखी. सांसद ने धोनी को लोहरदगा आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया. क्षेत्र के खेल प्रेमियों में इस मुलाकात से खासा उत्साह है. जवान बेटे की मौत से टूटा परिवार

लोहरदगा़ सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओयना अलगडीहा गांव में गुरुवार को उस समय मातम पसर गया, जब सड़क हादसे में जान गंवाने वाले छोटू उरांव का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा. मृतक छोटू उरांव, सेवानिवृत्त चौकीदार बरसा उरांव के इकलौते पुत्र थे. गुमला सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव ओयना अलगडीहा लाया गया, जहां परिजनों की चीख-पुकार और ग्रामीणों की नम आंखों ने माहौल को गमगीन कर दिया. छोटू उरांव की असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola