दिल्ली में खड़गे से मिले धीरज साहू, झारखंड के सियासी हालात व संगठन पर हुई चर्चा

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 28 May 2026 9:07 PM

विज्ञापन

दिल्ली में खड़गे से मिले धीरज साहू, झारखंड के सियासी हालात व संगठन पर हुई चर्चा

विज्ञापन

लोहरदगा़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने खड़गे से मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया. संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही इस मुलाकात के दौरान झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती तथा कार्यकर्ताओं को अधिक सशक्त बनाने जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई. बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर : मुलाकात के दौरान आगामी राजनीतिक रणनीतियों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को और धारदार बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया. धीरज साहू ने झारखंड में कांग्रेस की स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा राज्य के बदलते राजनीतिक समीकरणों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया. सूत्रों के अनुसार, बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच ले जाने पर विशेष बल दिया गया. खड़गे का नेतृत्व प्रेरणास्रोत : धीरज साहू : धीरज साहू ने मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और दूरदर्शिता से पार्टी को निरंतर नयी ऊर्जा मिल रही है. उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने जोर दिया कि कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय बनाकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जायेगा. इधर, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भी संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखने की बात कही. उन्होंने वरिष्ठ नेताओं को जनता के बीच सक्रिय रहने व एकजुटता बनाये रखने की सलाह दी. राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह बैठक आने वाले समय में झारखंड कांग्रेस की गतिविधियों और रणनीति के लिहाज से काफी अहम साबित होगी.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola