लोहरदगा : चैनपुर में गुरुकुल शांति आश्रम का वैदिक यज्ञानुष्ठान व कंबल वितरण कार्यक्रम

Updated at : 16 Dec 2018 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा : चैनपुर में गुरुकुल शांति आश्रम का वैदिक यज्ञानुष्ठान व कंबल वितरण कार्यक्रम

लोहरदगा : सुदूरवर्ती पेशरार के चैनपुर गांव में गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा की अगवानी में वैदिक यज्ञानुष्ठान सह कंबल वितरण कार्यक्रम ग्रामीणों के बीच आयोजित की गयी. मौके पर केंद्रीय मंत्री (अनुसूचित जनजाति मामले) सह सांसद सुदर्शन भगत, रांची के समाजसेवी शत्रुघ्न लाल गुप्ता, उनकी धर्मत्नी सुशीला गुप्ता, गुरुकुल के आचार्य शरतचन्द्र आर्य मुख्य रूप […]

विज्ञापन

लोहरदगा : सुदूरवर्ती पेशरार के चैनपुर गांव में गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा की अगवानी में वैदिक यज्ञानुष्ठान सह कंबल वितरण कार्यक्रम ग्रामीणों के बीच आयोजित की गयी. मौके पर केंद्रीय मंत्री (अनुसूचित जनजाति मामले) सह सांसद सुदर्शन भगत, रांची के समाजसेवी शत्रुघ्न लाल गुप्ता, उनकी धर्मत्नी सुशीला गुप्ता, गुरुकुल के आचार्य शरतचन्द्र आर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

आचार्य गणेश शास्त्री व आचार्य सोमनाथ शास्त्री की अगुवाई में यज्ञ अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ. जिसमें मंत्री महोदय व आगत अतिथिगण शामिल हुए. मौके पर केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार सुदूरवर्ती पेशरार के ग्रामीण इलाकों में बसे लोगों के विकास के लिए कृत संकल्पित है. उन्होंने सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं जिनमें उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान भारत, सड़क, बिजली आपूर्ति आदि के बारे विस्तार से जानकारी दी और लोगों को अधिक से योजनाओं का लाभ लेने की बात कही.

उन्होंने गुरुकुल शांति आश्रम के आचार्य शरतचन्द्र, समाजसेवी शत्रुघ्न लाल गुप्ता, उनकी धर्मत्नी ग्रामीण सभी को कार्यक्रम के आयोजन पर बधाई देते हुए वृद्धों के बीच कंबल वितरण किया. कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राज मोहन राम, भाजपा किसान मोर्चा के लाल नवल किशोर नाथ शाहदेव, एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा, समाजसेवी शंभू शिखर, आर्य समाजी सुखनाथ नगेसिया, राजकुमार वर्मा, लक्ष्मी प्रसाद साहू, समाजसेवी उदय कुमार गुप्ता, अभय भारती, आशिष आर्य, पंकज आर्य, तपेश्वर गोस्वामी, संजय चन्द्र यादव, सुरेन्द्र शास्त्री, सुशील आर्य सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola