आज मुंगेर में किस डॉक्टर से कब मिलेगा इलाज, यहां देखें पूरी टाइमिंग
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 26 May 2026 7:10 AM
Munger Sadar Hospital OPD : अगर आज आप इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. किस विभाग में कौन डॉक्टर बैठेंगे और ओपीडी का समय क्या रहेगा, इसकी पूरी जानकारी यहां दी गयी है ताकि मरीजों को अस्पताल पहुंचकर परेशानी न हो.
Munger Sadar Hospital OPD : मुंगेर सदर अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी सेवाओं को लेकर अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है. फिजिशियन, हड्डी, नेत्र, महिला रोग, दंत समेत कई विभागों में सुबह से शाम तक मरीजों का इलाज किया जाएगा. वहीं इमरजेंसी, आईसीयू, पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र में भी चिकित्सकों की तैनाती रहेगी. अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, ऐसे में सही समय की जानकारी मरीजों के लिए राहत भरी साबित हो सकती है.
सुबह से शाम तक चलेगी ओपीडी सेवा
सदर अस्पताल में फिजिशियन विभाग में डॉ हेमंत कपूर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीज देखेंगे. इसके बाद शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ शशिधर सेवा देंगे. वहीं डॉ प्रमिला कुमारी भी मरीजों का इलाज करेंगी.
हड्डी रोग विभाग में डॉ आशीष सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से 6 बजे तक मौजूद रहेंगे. नेत्र विभाग में डॉ रईस की ड्यूटी सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में लगायी गयी है.
महिला और दंत विभाग में भी रहेगी सुविधा
दंत विभाग में सुबह की ओपीडी में डॉ पुतुल कुमारी मरीजों को देखेंगी जबकि शाम की शिफ्ट में डॉ रौनक की ड्यूटी रहेगी. महिला रोग विभाग में डॉ गुलनाज सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से 6 बजे तक सेवा देंगी. महिला मरीजों की भीड़ को देखते हुए यह विभाग अस्पताल का सबसे व्यस्त विभाग माना जाता है.
इमरजेंसी और प्रसव केंद्र में तैनात रहेंगे डॉक्टर
पीकू वार्ड और एसएनसीयू में डॉ रौशन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे. इमरजेंसी और आईसीयू की जिम्मेदारी डॉ अनुराग संभालेंगे. वहीं प्रसव केंद्र में डॉ स्मृति की तैनाती की गयी है. वार्ड राउंड के लिए डॉ असीम को जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग के समय के अनुसार ही अस्पताल पहुंचे ताकि इलाज में अनावश्यक देरी न हो.
Also Read: IGIMS में आयुष्मान घोटाला, 45 लाख का गबन, चार आउटसोर्स कर्मियों पर केस, फंसेंगे कई और
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










