किस्को केवीके में खरीफ कार्यशाला में कोल्ड स्टोरेज की उठी मांग

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 25 May 2026 9:36 PM

विज्ञापन

किस्को केवीके में खरीफ कार्यशाला में कोल्ड स्टोरेज की उठी मांग

विज्ञापन

किस्को. कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) किस्को में खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि दयानंद उरांव, वरीय वैज्ञानिक डॉ किरण सिंह, पंकज कुमार सिंह, बीएओ राणा अमित शर्मा व एफपीओ डायरेक्टर अतहर अंसारी समेत काफी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित थे. कार्यशाला में वैज्ञानिकों ने कम लागत में अधिक उत्पादन, जल संरक्षण और मौसम के अनुरूप फसल चयन पर जोर दिया. किसानों को मिट्टी जांच, रासायनिक खाद का सीमित उपयोग, बारिश के अनुसार बीज चयन, मेड़ बंदी, मल्चिंग और ड्रिप आधारित आधुनिक खेती की जानकारी दी गयी. डॉ किरण सिंह ने संतुलित खाद के प्रयोग के लिए मिट्टी जांच को जरूरी बताया. कार्यशाला में किसानों ने खरीफ फसलों से जुड़ी समस्याएं भी रखीं, जिनका वैज्ञानिकों ने मौके पर समाधान किया. इस दौरान किसानों ने सांसद प्रतिनिधि से किस्को प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना कराने का आग्रह किया, ताकि सब्जी और फल उत्पादकों को भंडारण की सुविधा व उचित मूल्य मिल सके. सांसद प्रतिनिधि दयानंद उरांव ने आश्वस्त किया कि इस मांग को प्रमुखता से सांसद के समक्ष रखा जायेगा. उन्होंने केवीके के कार्यों की सराहना की. मौके पर एटीएम आराधना तिर्की, बीटीएम व कृषक मित्र मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola