जल्द बारिश नहीं हुई, तो जल संकट

Published at :16 Jul 2013 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
जल्द बारिश नहीं हुई, तो जल संकट

लोहरदगा : जिले में कोयल व शंख नदी के सूख जाने से जल संकट उत्पन्न हो गया है. शहरी जलापूर्ति योजना पूरी तरह कोयल व शंख नदी पर ही निर्भर है. वर्तमान समय में दोनों नदियां पूरी तरह सूख चुकी है और पानी नहीं रहने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था भी चरमरा गयी है. पेयजल एवं […]

विज्ञापन

लोहरदगा : जिले में कोयल व शंख नदी के सूख जाने से जल संकट उत्पन्न हो गया है. शहरी जलापूर्ति योजना पूरी तरह कोयल व शंख नदी पर ही निर्भर है. वर्तमान समय में दोनों नदियां पूरी तरह सूख चुकी है और पानी नहीं रहने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था भी चरमरा गयी है.

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शशि भूषण पूरन ने कहा है कि यदि शीघ्र बारिश नहीं हुई तो शहरी जलापूर्ति ठप हो सकती है. वर्तमान समय में रुक-रुक कर पानी चढ़ाया जा रहा है. लेकिन नियमित बिजली नहीं मिलने के कारण इसमें भी परेशानी हो रही है. विभाग वैकल्पिक व्यवस्था करने को लेकर प्रयासरत है.

ज्ञात हो कि भीषण गरमी पड़ने से जिले में जल संकट गहराता जा रहा है. लोहरदगा को छोड़ कर आसपास के अन्य जिलों में बारिश हुई. लेकिन लोहरदगा में बारिश नहीं होने के कारण नदी का भी जल स्तर नीचे चला गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola