CUET से मिलेगा BPharm में एडमिशन, लखनऊ यूनिवर्सिटी ने जारी किया नोटिस

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :28 Apr 2026 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
Lucknow University Admission 2026

लखनऊ यूनिवर्सिटी (PC- ऑफिशियल वेबसाइट)

Lucknow University Admission 2026: लखनऊ यूनिवर्सिटी में 2026-27 सेशन में BPharm कोर्स में CUET-UG 2026 के जरिए प्रवेश मिलेगा. यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में नोटिस जारी की है.

विज्ञापन

Lucknow University Admission 2026: एडमिशन सीजन चल रहा है और सेंट्रल और स्टेट लेवल की कई सारी यूनिवर्सिटी में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसी सिलसिले में लखनऊ यूनिवर्सिटी ने एक नोटिस जारी कर बताया कि BPharm के कोर्स में CUET UG 2026 क जरिए एडमिशन मिलेगा. एडमिशन लेने से पहले डिटेल में एडमिशन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं.

क्या है एडमिशन प्रक्रिया?

लखनऊ यूनिवर्सिटी में 2026-27 सेशन में BPharm कोर्स में CUET-UG 2026 के जरिए प्रवेश मिलेगा. ऐसे छात्र जो CUET UG में अच्छा स्कोर करेंगे, वे इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकेंगे. परीक्षा पास करने के बाद यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.lkouniv.ac.in के समर्थ पोर्टल पर अप्लाई करें. आवेदन करने की लास्ट डेट 7 जून 2026 है.

Lucknow University Notice: यूनिवर्सिटी ने जारी किया नोटिस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में BPharm कोर्स के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिए गए Admission / LURNS (Samarth Portal) लिंक पर क्लिक करें
  • नए यूजर हैं तो New Registration पर क्लिक करें
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज करें
  • OTP वेरिफाई करके Login ID और पासवर्ड बनाएं
  • अब लॉगिन करके Application Form खोलें
  • पर्सनल डिटेल (नाम, पिता का नाम, DOB आदि) भरें
  • CUET-UG 2026 का स्कोर और जरूरी जानकारी डालें
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • अब आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद इसे डाउनलोड कर लें
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें

अप्लाई करने के लिए जरूरी योग्यता

BPharm के एडमिशन के लिए वे कैंडिडेट्स ही अप्लाई कर सकते हैं जो 10+2 की परीक्षा में Physics, Chemistry, Biology/Maths (PCB/PCM/PCBM) जैसे सब्जेक्ट से पास हुए हैं.

रिसर्च पर ज्यादा फोकस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के द्वारा बीफार्मा का कोर्स चलाया जाता है. यहां फार्मेसी में डिप्लोमा और बैचलर कोर्स भी ऑफर किए जाते हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी में रिसर्च और ट्रेनिंग पर ज्यादा फोकस किया जाता है.

यह भी पढ़ें- सीयूईटी पीजी परीक्षा में पास? इन यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola