पीएम मोदी का स्पोर्टी अंदाज: बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते आए नजर, देखें Video

Updated:
विज्ञापन

बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते पीएम मोदी, फोटो एक्स

PM Modi Playing Football: पीएम मोदी मंगलवार की सुबह मैदान पर फुटबॉल खेलते नजर आए. सिक्किम के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने लड़कों और लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलने का आनंद उठाया. खेल के बाद उन्होंने इसे ऊर्जा देने वाला सत्र बताया.

विज्ञापन

PM Modi Playing Football: मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं जिनमें वह लड़के-लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा, गंगटोक की सुहावनी सुबह में सिक्किम के अपने युवा मित्रों के साथ फुटबॉल खेलने का अलग की आनंद है. इन युवाओं के साथ यह फुटबॉल सत्र सचमुच ऊर्जा देने वाला रहा.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ तस्वीर खिंचवाई

मोदी ने खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई जिसके बैकग्राउंड में लोक भवन की इमारत दिखाई दे रही है. प्रधानमंत्री सिक्किम को राज्य का दर्जा मिलने के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर पहुंचे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola