मलेरिया से बचाव की जानकारी दी

Updated:
विज्ञापन
मलेरिया से बचाव की जानकारी दी

मलेरिया से बचाव की जानकारी दी

विज्ञापन

सेन्हा. प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शाहबूटी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा कर्मियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को मलेरिया से बचाव के उपाय बताये. चिकित्सा कर्मियों ने जानकारी दी कि मच्छर के काटने, गंदगी और दूषित जल के सेवन से मलेरिया फैलता है. इससे बचने के लिए घर के आसपास साफ-सफाई रखने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने और ताजा भोजन करने की सलाह दी गयी. इस मौके पर मलेरिया विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता में अनुज कुमार जायसवाल प्रथम, कृष्णा महली द्वितीय और मुन्नी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मौके पर स्वास्थ्य कर्मी गंदूर उरांव, अनुज सिन्हा, प्रधानाध्यापिका अनिता खलखो, सारु उरांव सहित कई लोग मौजूद थे. डिजिटल जनगणना को लेकर प्रशिक्षण शुरू

किस्को. भारत की जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर किस्को में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें बताया गया कि इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल होगी, जिसमें मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संकलन किया जायेगा. खास बात यह है कि पहली बार नागरिकों को एक से 15 मई तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी. इसके उपरांत 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार करेंगे. फील्ड ट्रेनर अजय कुमार व गोविंद प्रसाद सिंह ने डिजिटल ऐप के संचालन और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. मौके पर राणा अमित शर्मा, उदय कुमार महतो और रमेश उरांव सहित कई शिक्षक व प्रगणक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola