ट्रैफिक चालान के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका निकाला

Updated:
विज्ञापन

ट्रैफिक चालान के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका निकाला

विज्ञापन

कुड़ू़ साइबर अपराधियों ने अब बाइक मालिकों को ठगने का नया तरीका निकाला है. अपराधियों द्वारा व्हाट्सएप पर यातायात नियमों के उल्लंघन का फर्जी मैसेज भेजकर जुर्माना भरने के नाम पर ठगी की कोशिश की जा रही है. प्रखंड के आधा दर्जन बाइक मालिकों को 385 रुपये जुर्माने का मैसेज मिला, जिसके साथ एक पीडीएफ फाइल भेजी गयी थी. दो बाइक चालकों ने जैसे ही फाइल खोली, उनका मोबाइल हैक हो गया और ओटीपी मांगा जाने लगा. एक जागरूक युवक ने तत्काल बैंक मैनेजर से बात कर अपना खाता फ्रीज करा दिया, जिससे उसकी जमा राशि बच गयी. हद तो तब हो गयी जब ठग ने खुद को ट्रैफिक डीएसपी बताकर फोन किया और ओटीपी मांगने लगा. संदेह होने पर पीड़ित ने फोन काट दिया. पीड़ितों का कहना है कि वे उस तारीख को कहीं बाहर ही नहीं गये थे, फिर भी चालान का मैसेज आया. लोहरदगा जिले में कहीं भी सिग्नल या ऑटोमैटिक चालान की व्यवस्था नहीं है, यहां ऑन द स्पॉट जांच होती है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि विभाग कभी व्हाट्सएप पर लिंक या पीडीएफ नहीं भेजता. चालान का मैसेज मोबाइल नंबर पर आता है और भुगतान के लिए परिवहन कार्यालय बुलाया जाता है या डाक से नोटिस आता है. उन्होंने लोगों से किसी भी अनजान लिंक को न खोलने की अपील की है. कहा कि मामले में लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola