पिकअप वैन से पांच मवेशी बरामद, दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पिकअप वैन से पांच मवेशी बरामद, दो पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

सेन्हा़ सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा चौक के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तस्करी के लिए ले जाये जा रहे पांच मवेशियों को जब्त किया गया. पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि ओडिशा के राउरकेला से एक पिकअप वैन (संख्या बीआर 03 जीबी 5169) में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा है. एसपी के निर्देश पर कंडरा चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान पिकअप से तीन भैंस और दो भैंसा बरामद किये गये. चालक से मवेशियों से संबंधित कागजात मांगने पर वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि जब्त मवेशियों को सेन्हा थाना में सुरक्षित रखा गया है. इस मामले में चालक और उपचालक के विरुद्ध झारखंड पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कांड संख्या 60/26 दर्ज की गयी है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के भोजपुर जिला (कृष्णगढ़ थाना) निवासी विकास कुमार (22 वर्ष) और कुंदन कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola