गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, ज्ञापन सौंपा

Updated:
विज्ञापन

गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन

लोहरदगा़ राष्ट्रीय गोरक्षा समिति द्वारा देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत सोमवार को लोहरदगा में अनुमंडल कार्यालय को हस्ताक्षरित प्रति सौंपी गयी. गोरक्षा प्रमुख विकास यादव की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र और राज्य सरकार से गोवंश के संरक्षण के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की. यह अभियान 27 अप्रैल से 25 जुलाई तक पूरे देश में चलाया जा रहा है. इसके माध्यम से गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, गोहत्या को जघन्य अपराध की श्रेणी में रखने, दोषियों को कड़ी सजा देने, पृथक गोरक्षा मंत्रालय के गठन और गोचर भूमि के आवंटन जैसी प्रमुख मांगें उठायी गयी हैं. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड समेत कई राज्यों में गोहत्या प्रतिबंधित होने के बावजूद पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे तस्करी और मांस की बिक्री धड़ल्ले से जारी है. संगठनों द्वारा बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है. ऐसे में अब राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त कानून बनाना अनिवार्य हो गया है. इसी कड़ी में करोड़ों नागरिकों के हस्ताक्षरित पत्र स्थानीय प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति और सरकार को भेजे जा रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल में विहिप अध्यक्ष रितेश कुमार, विहिप प्रांत सदस्य लाल ओंकार नाथ सहदेव, धर्माचार्य ब्रह्मचारी चैतन्य गुरुजी बजरंग दल जिला संयोजक पवन प्रजापति, केंद्रीय महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तामेड़ा, योगी सेना अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, नगर सह संयोजक अनुभव कुमार, जिला सह संयोजक प्रद्युमन पाठक, निशांत वर्मा, उत्तम यादव, राहुल उरांव कपिल मिश्रा, राजकुमार, राजन कुमार, अजय कुमार, जगरनाथ साह आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola