पारा पहुंचा 39 पार, शीतल पेय पदार्थ की बढ़ी मांग, मवेशी पालक परेशान

Updated:
विज्ञापन
पारा पहुंचा 39 पार, शीतल पेय पदार्थ की बढ़ी मांग, मवेशी पालक परेशान

पारा पहुंचा 39 पार, शीतल पेय पदार्थ की बढ़ी मांग, मवेशी पालक परेशान

विज्ञापन

कुड़ू. प्रखंड में गर्मी ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. सोमवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3 डिग्री अधिक है. सुबह 9 बजते ही लू के थपेड़े चलने लगते हैं, जिससे दोपहर में सड़कें वीरान नजर आ रही हैं. भीषण गर्मी के कारण कुएं और तालाब सूखने की कगार पर हैं, जिससे मवेशियों के सामने पानी और चारे का संकट खड़ा हो गया है. इधर, शादी-विवाह के मौसम में आमजन भी भारी तपिश से परेशान हैं. बाजार में सत्तू, गन्ने का जूस, तरबूज और खीरे की मांग बढ़ गयी है. सीएचसी के चिकित्सकों ने लू से बचाव के लिए लोगों को अधिक पानी पीने, सिर ढंककर बाहर निकलने और शीतल पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है. जलस्तर गिरने से आगामी महीनों में संकट और गहराने की आशंका है. मोबाइल ऐप से होगी डिजिटल गणना

सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में सोमवार से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. इसमें जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और गणना कार्य की बारीकियां समझायी गयीं. प्रशिक्षक ने बताया कि वर्ष 2026 की यह जनगणना पूर्णतः डिजिटल होगी, जिसमें डेटा संग्रह मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जायेगा. खास बात यह है कि पहली बार देशवासियों को स्व-गणना की सुविधा दी जा रही है, जो एक से 15 मई तक चलेगी. इसके बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे. प्रशिक्षण में डिजिटल ऐप के संचालन, डेटा सुरक्षा और कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर गंगा उरांव, अजय शुक्ला, जैनुल अंसारी समेत कई शिक्षक और पर्यवेक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola